मुज़फ्फरनगर: प्रेमिका की शादी तय होते ही प्रेमी ने टावर पर चढ़कर कहा- मुझसे शादी नहीं की तो कूद जाऊंगा, प्रेमिका के आने पर उतरा
प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। छपार थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय अर्जुन प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज़ होकर 40 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक चिल्लाने लगा कि अगर प्रेमिका ने किसी और से शादी की तो वह कूदकर जान दे देगा। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रेमिका के आने के बाद प्रेमी टावर से था।