सैदपुर: देवकली बस स्टैंड पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का स्वागत, कलराज ने एकजुट रहने का मंत्र दिया
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का गाजीपुर जाने के दौरान रविवार को देवकली बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा ने किया। जैसे ही पूर्व राज्यपाल का काफिला देवकली बस स्टैंड पहुँचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।