शुष्क दिवस पर शराब बिक्री की सूचना, रायपुर के टकीला बार में पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र 2 अक्टूबर गांधी जयंती शुष्क दिवस पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार के फाफाडीह स्थित टकीला बार में 2 अक्टूबर, शुष्क दिवस के दौरान देर रात शराब बिक्री की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह समाचार तैयार किया गया है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। शराब बिक्री से संबंधित आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही मानी जाएगी।
#RaipurNews #ChhattisgarhNews
#DryDay #RaipurPolice
#ViralVideo