टिब्बी: कुलचन्द्र में किसानों का हल्लाबोल, 10 साल से सिंचाई पानी को तरस रही 2500 बीघा जमीन
टिब्बी क्षेत्र के ग्राम कुलचन्द्र में सिंचाई पानी की किल्लत और जर्जर खाले की समस्या को लेकर किसानों का धरना जारी है। इस आंदोलन को समर्थन देने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अभिमन्यु पूनिया धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने 2500 बीघा जमीन को पिछले 10 वर्षों से पानी न मिलने पर गहरा रोष जताया।