कोंडागांव: कलेक्टर जनदर्शन में चमेली शोरी का तत्काल बनाया गया राशन कार्ड
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी चमेली शोरी के राशन कार्ड के आवेदन पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड बनाकर सौंप दिया। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।