कोरबा: कोरबा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 77 गिरफ्तारी वारंटी और 21 स्थायी वारंटी तमिल
Korba, Korba | Apr 13, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दो दिनों में कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पहले दिन कार्यवाही के दौरान 04 स्थायी वारंटी एवं 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए.