शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान जारी, 416 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद में कुल 416 वाहनों के चालान काटे गए। विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।