सिराथू: भटपुरवा में प्लास्टर करते समय करंट लगने से राजगीर की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय राजेंद्र की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। बुधवार को राजेंद्र गांव में ही राजगीर के काम करने के दौरान वहां लटक रहे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की जद में आकर झुलस गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।राजेंद्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।