भभुआ: भभुआ साइबर थाना पहुंचकर डीआईजी ने निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Bhabua, Kaimur | Jun 25, 2025 आज बुधवार को 4:30 बजे भभुआ साइबर थाना पहुंचकर शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने निरीक्षण कर पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा निर्देशित हुआ है कि जितने भी रेंज में साइबर थाना है सबका निरीक्षण करना है। निरीक्षण करके समीक्षात्मक टिप्पणी निकालना है। इसको लेकर निरीक्षण किया गया है।