भभुआ: अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल प्लस टू के पास सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद पुलिस ने पिकअप को किया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Jun 25, 2025 भभुआ अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल प्लस टू के पास सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त किया है। आज बुधवार को 2:30 बजे सीडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी एक छात्र वीरेंद्र धोबी के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार का पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पिकअप को जब्त कर लिया गया है।