भभुआ: पलका गांव में विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 25, 2025 पलका गांव में विद्युत बोर्ड में पंखा का तार लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी शिवबचन पासवान के 48 वर्षीय पुत्र बुच्चु पासवान बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर बिजली के बोर्ड में पंखा का तार लगा रहा था।