अशोक नगर: न्याय नहीं तो मौत मंजूर भ्याना गांव के किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी,दंडवत लगाकर जनसुनवाई में पहुंचा किसान
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम भ्याना के किसान रघुनाथ सिंह ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा जहां उसने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। किसान का आरोप है कि जमीन सीमांकन और कब्जा विवाद को लेकर कई बार शिकायत कर चुका है।