पिड़ावा: शहर के उप जिला अस्पताल में 16 छात्राओं को लगाए गए एचपीवी के टीके
पिड़ावा शहर के उप जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एचपीवी टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशानुसार उप जिला अस्पताल की टीम द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 16 छात्राओं के एचपीवी के टीके लगाए गए है।एएनएम एवं सीएचओ को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में जाकर छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक कर रहे है।