रॉबर्ट्सगंज: गुरमा क्षेत्र में सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब विकसित करने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी
सोनभद्र के गुरमा क्षेत्र में सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब विकसित करने के बारे में सोमवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि जो छोटे उद्योग हैं उनके लिए ट्रेनिंग और जमीन आवंटन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी 50 से 80 एकड़ में यह इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा जिसके तहत बेरोजगार युवकों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा।