पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, कोई भी नेता प्रतिपक्ष धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दे सकता
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष का कोई नेता अगर दूसरा जन्म ले ले तो भी धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दे सकता। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वोट के लिए विपक्ष इस तरह का बयान देते रहता है। शाहनवाज हुसैन यह साफ कर दिया है कि धर्म के नाम पर किसी को भी आरक्षण देना संविधान संवत नहीं है।