पटना ग्रामीण: रेलवे में नौकरी लगाने् के नाम पर 9 महिलाओं से 1.35 लाख की ठगी: आरोपी को पकड़कर कोतवाली थाने पहुंची महिलायें
पटना में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 महिलाओं से 1 लाख 35 हजार रुपये के ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने महिलाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नाराज महिलाओं ने बुधवार को आरोपी को पकड़कर कोतवाली थाना पहुंची। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। फिलहाल कोतवाली थाने की पुलिस आरोपी शातिर आरोपी विनोद कुमार से पूछताछ कर रही है, जो मोकामा का रहने वाला है।