पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने कहा- प्रधानमंत्री जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए यह दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जितना ध्यान विपक्ष के नेता हमारे प्रधानमंत्री पर देते हैं उतना ध्यान अगर वह अपने प्रत्याशियों पर दे देते तो संभवतः उनकी जमानत बच जाती।