बगोदर: बगोदर में माले व जेएलकेएम का प्रदर्शन, बिष्णुगढ की बेटी से बलात्कार और हत्या का किया विरोध
हजारीबाग बिष्णुगढ के एक गांव की 12 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर लोगो में आक्रोश है।मासूम की इंसाफ दिलाने को लेकर मंगलवार को भाकपा माले व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अलग अलग अपना बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला और मामले का उदभेदन कर दोषी की कडी से कडी सजा देने की मांग की।