हनुमानगढ़ और पुणे पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग से जुड़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कार्रवाई एसपी नरेंद्र सिंह मीणा और एएसपी अरविंद विश्नोई के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल, तीन मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं।