धरहरा: धरहरा में चौकीदार की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान,बाजार से लौटे पति ने देखा बंद था कमरा,पचरुखी गांव में मचा हड़कंप
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में शनिवार की देर संध्या चौकीदार की 25 वर्षीय पत्नी का शव घर में पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बरखा कुमारी, पति रोनित कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।