सदर: शिवपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 27, 2026 शिवपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नामजद अनिल सिंह, भुआल सिंह और भरत सिंह को कचहरी परिसर थाना कैंट क्षेत्र से पकड़ा है। आरोप है कि 24 मई को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और फरसे से हमला कर वादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया।