मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम प्रथम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं में कथित रूप से संलिप्त दो आरोपियों दानिश और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी गाजियाबाद से मेरठ आकर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को निशाना बनाते थे और उनके साथ चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुलन्द वाणी न्यूज़ | मेरठ