मेदिनीनगर (डालटनगंज): कजरी में नगर निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक का पैर टूटा, खलासी जख्मी, हरिहरगंज से लौटते समय हुआ हादसा
मेदिनीनगर निगम की तीन नम्बर सवारी बस (जे एच10 सीपी 5146) पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चालक और खलासी सवार थे। चालक का पैर टूट गया है, जबकि खलासी को हल्की चोट आई है। चालक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बस निगम क्षेत्र से बाहर पलामू जिले के हरिहरगंज में खिलाड़ियों को छोड़कर लौट रही थी। घटना शुक्रवार अहले सुबह हुई।