दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर रांची में प्रस्तावित वी.आई.पी. आगमन को ध्यान में रखते हुए पलामू जिला प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।पलामू पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग, होटल, बस-स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।