मुरैना में 100 साल पुराने घर से परिवार बेदखल | सड़क पर सामान रखकर किया चक्काजाम
मुरैना। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर लक्ष्मी और उनके परिवार को मकान से बेदखल कर दिया गया। कार्रवाई के विरोध में परिवार ने घर का सामान सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पीड़ित लक्ष्मी का कहना है कि उनका परिवार करीब 100 वर्षों से इस मकान में रह रहा था और उनकी तीन पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ीं। जमीन विवाद में कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई की। चक्काजाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।