घुवारा: गुन्जौरा में सांप के डसने से 26 वर्षीय महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रामटौरिया अंतर्गत ग्राम गुन्जौरा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे 26 वर्षीय रूबी लोधी, पत्नी अमर सिंह, की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उन्हें पहले उप स्वास्थ्य केंद्र घुवारा और फिर जिला अस्पताल टीकमगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।