लातेहार: परिसदन में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, मनिका विधायक मौजूद रहे
युवा कांग्रेस लातेहार का जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे परिषदन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव लातेहार जिला प्रभारी मुन्ना खान भी उपस्थित थे।