कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी नेता ने राज्य सरकार पर केंद्र के प्रति सौतेला व्यवहार के आरोप को गलत बताया
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब दो बजे बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार पर केंद्र के प्रति सौतेला व्यवहार का आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों में झारखंड को मिलने वाले ग्रांट फंड में 16 गुना तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए आभार भी व्यक्त नहीं किया।