आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा का महंगाई के खिलाफ हल्ला-बोल, पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से हुई नोंक-झोंक
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन कार्यो ने पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया तो वही पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों से नोकझोंक हो गई।