आगरा: अब्बास नगर के युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट डाली, पुलिस ने बचाई उसकी जान
Agra, Agra | Feb 17, 2026 आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में साहिल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या की कोशिश की और कई गोलियां खा लीं। मीडिया सेल की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची। चौकी प्रभारी अरुण बिल्गैया ने टीम के साथ दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला और समय रहते उसकी जान बचाई। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।