ललितपुर: ललितपुर उर्स में झूले पर बैठने के विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, धौंस जमाने के लिए वीडियो किया वायरल
ललितपुर शहर के सदन शाह पर आयोजित उर्स में झूले पर बैठने की विवाद के दौरान दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। साथ ही उक्त वीडियो को रौब जमाने के मकसद से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल किया है। बरहाल उक्त मामले पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है।