शिवकुंज पर्यटन स्थल के ओपन लॉन में हुआ जिला स्तरीय योग सत्र का आयोजन
बड़वानी 03 अक्टूबर 2026/ #सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ध्यान एवं योग क्रिया का आयोजन शिवकुंज पर्यावरण पाठशाला आशाग्राम ट्रस्ट के ओपन लान में आयोजित किया गया। योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ टीएस मेहता एवं खेल शिक्षक मुकेश मालवीय एवं डॉ मोरे के द्वारा योग क्रियाएं करवाई गई जिसके तहत प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार इत्यादि के साथ-साथ महर्षि पतंजलि के ज्ञान आधारित क्रियाएं कार्यक्रम में आयोजित की गई।
जिला आयुष अधिकारी श्री एचएस तोमर ने बताया सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक ध्यान योग कार्यक्रम शिवकुंज पर आयोजित किया गया तथा सभी को उसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में योग साधक जिनमें शिवकुंज योगा ग्रुप, के सदस्य, युवक, युवतियां, नगरवासी एवं आयुष विभाग के कर्मचारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026