आगामी दिवस भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में परम दादा गुरु महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाली बौद्धिक संगोष्ठी “नर्मदा चिंतन” कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को नर्मदापुरम सांसद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।