जहानाबाद: सड़क पर उतरे एसपी कोटा किरण कुमार, अपराधियों पर नकेल के दिए सख्त निर्देश, बना चर्चा का विषय
जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में रविवार को शहरी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच और 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। एसपी ने रविवार रात्रि तक काको मोड़, कारगिल चौक और अरवल मोड़ पर स्वयं पहुंचकर जांच का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना है।