गुना नगर: भुल्लनपुरा: व्यापारी को पैसे देने जा रहे युवक पर लोहे की रॉड से हमला, लहूलुहान कर लूट को दिया अंजाम
गुना के भुल्लनपुरा तिराहे पर रात युवक अमर टिप्पल पर तीन से चार बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक सराफा बाजार में व्यापारी को 28 हजार रुपए देने जा रहा था। आरोपियों ने सरिया से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और 28 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की बात कही है।