हरदोई: कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक, शहर अध्यक्ष ने कहा- वोट चोरी को लेकर मुहिम प्रत्येक वार्ड में लगेगी चौपाल
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2025 कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में किया गया।बैठक में मुख्य रूप से संगठन सृजन , वोट चोरी को लेकर मुहिम , बीएलओ का सक्रिय होकर कार्य करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी ने देश हित में उठाया जिसके तथ्य सामने आ चुके हैं।