बक्सर में डीएम डॉ विधानाथ सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को समाहरणालय के नया सभागार में 3:00 बजे अपराह्न में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाना था। डीएम ने किसानों को समय पर दस्तावेज अद्यतन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।