बेगूसराय: SP के निर्देश पर बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना परिसर में बकरीद पर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले में बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.