बेगूसराय: जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बेगूसराय में जनगणना- 2027 के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंडों में एन्यूमैरेटर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे मिली. प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों को आवश्यक प्रक्रिया तकनीकी पहलू एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई.