नवाबगंज: क्योंलडिया में मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी साकिब गोली लगने से घायल, साथी मुनीश चाकू सहित पकड़ा गया
थाना क्योलड़िया में दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी साकिब और मुनीश को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और बाद में वादी को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मधुनगला मंदिर के पास घेराबंदी की