मंडी: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डी मंडल द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में मनाई गई बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की जयंती
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डी मंडल द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्व प्रथम बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित किए ।