मंडी: अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस मंडी ने गांधी भवन में मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती ,पूर्व मंत्री कौल सिंह रहे मौजूद
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस मंडी ने रविवार को गांधी भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई ।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली गई।