मंडी: देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने मंडी में फूंका केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला,जमकर की नारेबाजी
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव में राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला का रविवार को जिला मुख्यालय मंडी में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने पुतला फूंका। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने पुरुषोत्तम रुपाला के खिलाफ नारेबाजी भी की।