मंडी: प्राइवेट स्कूलों की लूट से अभिभावक आग बबूला तुरंत एक्शन ले हिमाचल सरकार :- एन के पंडित प्रवक्ता मंडी कांग्रेस
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और कांग्रेसी नेता एन के पंडित ने प्राइवेट स्कूलों पर एडमिशन फीस के नाम पर भारी भरकम फीस वसूलने पर आड़े हाथों लेते हुए हिमाचल सरकार से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है ।एन के पंडित ने कहा कि जो निजी स्कूल भारी भरकम फीस एडमिशन के नाम पर लूट रहे है ,इस लूट के खेल से अभिभावक आग बबूला है और हिमाचलसरकार को इस पर जल्द एक्शन लें।