बदलापुर: सुभाष नगर गली में अज्ञात कारणों से एक मकान में लगी आग, सूचना पर पहुंची पुलिस
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गली में रविवार की रात लगभग 9बजे राम लखन निगम के मकान की छत पर अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का खबर लगाए जाने तक पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।