उज्जैन ग्रामीण: पंथपिपलाई: टीवी की आवाज कम करने पर पत्नी ने पिता व भाइयों से करवाया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
टीवी की आवाज कम करने से शुरू हुए विवाद से नाराज पत्नी ने अपने पिता और भाइयों को बुलाकर पति पर हमला करवा दिया। जिसमें पति व उनके परिजन बुरी तरह घायल हुए हैं।पंथपिपलई गांव का रहने वाला संजय पिता धूलजी चौहान मिस्त्री का काम करता है। बुधवार दोपहर वह घर मेें सो रहा था। इसी बीच उसने पत्नी सीमा बाई को टीवी की आवाज धीमी करने का कहा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया।