उतरौला: सादुल्लानगर पुलिस ने रामरूचपुरवा के समीप महिला के झोले से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, दर्ज किया केस
एसपी के निर्देशन में मादक पदार्थ निष्कर्ष के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, सादुल्लाह नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिला गुड़िया पत्नी राजू उर्फ राजमन निवासी रघुनाथपुर,के पास से जामा तलाशी पर 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर,रेहरा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60के तहत केस दर्ज किया गया है।