शाजापुर: वकील से मिलवाने के बहाने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवती के तीन महीने पहले दर्ज हुई गुमशुदगी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है