नरसिंहपुर: शेहपुरा और झाँसीघाट के बीच बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार हुआ घायल
सांकल रोड़ जगदंबा कॉलोनी निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ जबलपुर गया हुआ था वहीं जब वह लौट रहे थे तो शेहपुरा और झाँसीघाट के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक में पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोट आ गई वहीं उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं।