नरसिंहपुर: खेत में डालने वाली दवा लेने जा रहा ग्रामीण साडूमर के पास बाइक स्लिप होने के चलते हुए दुर्घटना का शिकार
सिहोरा चौकी अंतर्गत सलैया के रहने वाला बालकिशन और उसका साथी खेत में डालने वाली दवा लेने जा रहे थे। वहीं जब वह साडूमर के पास पहुंचे तो रोड पर मोड की वजह से उनकी बाइक स्लिप हो गई और बालकिशन को गम्भीर चोट आ गई। जिसे बेहोश अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां घायल का उपचार किया जा रहा हैं।